Uncategorizedबक्सरबिहार
दियारा के चक्की गांव आएंगे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव
बक्सर में राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद यादव के आगमन से पहले तैयारी जोरों शोर पर

समाचार बक्सर जिले से हैं जहां ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के सोन हरदेव फ्लावर मिल के गोदाम और सोन हरदेव फिलिंग सेंटर का उद्घाटन कार्यक्रम 11 अप्रैल 2025 को दिन के 2:00 बजे आयोजित किया गया है । कार्यक्रम को लेकर दियारा के चक्की गांव में तैयारी जोरों शोर से की जा रही है । जानकारी देते हुए ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभू नाथ सिंह यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री बिहार सह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी के कर कमलो द्वारा उद्घाटन किया जाएगा । इसके पूर्व सुबह के 8:00 बजे दिन में सोन हरदेव फिलिंग सेंटर और गोदाम पर विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के पूजा तथा संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

दिन के 10 बजे कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित ,जनता समाज सेवियों कार्यकर्ताओं, अतिथियो को सम्मानित किया जाएगा। जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्री सुधाकर सिंह बक्सर विधायक मुन्ना तिवारी बक्सर ,, विधायक विश्वनाथ राम राजपुर डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा ,, शाहपुर विधानसभा के विधायक राहुल तिवारी,, राम किशुन सिंह लोहिया जगदीशपुर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में जिले के सभी राजद कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अन्य सम्मानित जनता को आमंत्रित किया गया है।




