बक्सरबिहार

दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

नगर थाना क्षेत्र के कोई स्थान से डीजे जप्त

ताजा समाचार बक्सर जिले से है । जहां  नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में डीजे बजाए जाने की सूचना पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. प्रशासनिक टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नगर के प्रमुख स्थानों से डीजे जब्त किए है । ज्योति प्रकाश चौक और मल्लाह टोली में सबसे पहले डीजे जब्त किए गए, इसके बाद टीम ने पूरे नगर में भ्रमण किया. एसडीपीओ धीरज कुमार ने जानकारी दी कि पहले से ही पूजा समितियों को डीजे बजाने प्रतिबंध  लगाए जाने की सूचना दी जा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन किया गया। उन्होंने कहा कि डीजे बजाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ज्योति प्रकाश चौक पर डीजे जब्त किए जाने के बाद स्थानीय युवाओं ने विरोध जताया. इस दौरान भाजपा नेता अमित पांडेय मौके पर पहुंचे और पूजा समिति के युवकों का समर्थन करते हुए डीजे वापस दिलवाने में मदद की. हालांकि स्पष्ट रूप से यह निर्देश दिया गया कि किसी भी हाल में डीजे बजाना नहीं है .ज्योति प्रकाश चौक की पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि उन्हें शांति समिति की बैठक में डीजे न बजाने की हिदायत दी गई थी. हालांकि, वे डीजे नहीं बजा रहे थे, बल्कि केवल डीजे का साउंड बॉक्स रखा था. उन्होंने यह भी बताया कि नगर के अन्य स्थानों पर डीजे बज रहा है, और प्रशासन को वहां भी कार्रवाई करनी चाहिए. प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. चाहे जो भी हो, नियमों का पालन न करने वालों को प्रशासन बख्शेगा नहीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button