Uncategorized

दुल्लहपुर में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन

सूर्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा और भंडारा

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत दुल्लहपुर गांव स्थित छठीया पोखरा परिसर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सूर्य नारायण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन आगामी 1 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान श्री श्री स्वामी हरिप्रपन्नाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य एवं श्री रामानुज स्वामी जी के तत्वावधान में संपन्न होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 1 फरवरी 2026, रविवार को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेकर यज्ञ स्थल तक जल लेकर पहुंचेंगे। 6 फरवरी 2026, शुक्रवार को विधिवत मंत्रोच्चार एवं वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सूर्य नारायण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण देखने को मिलेगा।

समापन के अवसर पर 8 फरवरी 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

ग्राम दुल्लहपुर के निवासियों एवं क्षेत्र वासियों द्वारा आयोजित इस महायज्ञ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा सनातन धर्म की ध्वजा को सुदृढ़ करने में सहभागिता निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button