
ताजा समाचार बक्सर जिले डुमरा अनुमंडल अंतर्गत ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के देवकुली गांव से शुक्रवार की रात्रि करीब एक बजे स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम ने हाथी के दो दांत के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि देवकुली में एक हाथी की पूर्व में मौत हो गई थी। उसी के दोनों दांत का खरीद बिक्री होने वाली थी। तभी गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी करते हुए दोनों विभाग की टीम ने पांचो को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया की हाथी का दांत देवकुली निवासी अशोक कुमार ओझा का था। जिसे खरीदने के लिए अन्य जिला के तस्कर आए हुए थे। इनमें हाथी मालिक सहित बेगुसराय जिला के बरौली निवासी गनपत साह , बिहिया थाना क्षेत्र के पिपरा जगदीशपुर निवासी मनोज कुमार पाण्डेय, काराकट रोहतास के पारस नाथ राम एवं धनजंय प्रसाद सिंह सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि बरामद हाथी के दोनों दांतों का वजन लगभग 23 किलो है। जिसकी लम्बाई 122 सेंटीमीटर एवं मध्य गोलाई 33 सेंटीमीटर है। खुले बजार में इसकी कीमत करोडो रुपए है। थानाध्यक्ष ने कहा की सभी से पूछताछ किया जा रहा है। छापेमारी में वन विभाग के रेंजर सुरेश प्रसाद के साथ आठ वनरक्षी एवं टीम भी शामिल था। जिला में पहली बार हाथी के दांत की तस्करी का मामला भी सामने आया है।




