नगरपुरा गांव में सर्प दंश से एक व्यक्ति की मौत

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र पैगंबरपुर पंचायत के नगरपुरा गांव के बधार का है . जहां पशु चारा लाने के लिए गए एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो जाने की घटना सामने आया है . घटना के संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि नगर पुरा गांव निवासी ओम प्रकाश प्रजापति पशु चारा लाने के लिए गांव के बधार में गए थे . जहां अचानक उन्हें विषैले सर्प ने डंक मार कर भाग निकला . घाट की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली कि उन्हें उपचार हेतु ले जाया जा रहा था की अचानक बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई . और एका एक परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और सीना पीठ पीठ कर रोने पर मजबूर हो गए . घटना की सूचना ग्रामीणों में आज की तरह फैल गई और उनके दरवाजे पर सैकड़ो ग्रामीण महिला पुरुषों की भीड़ इकट्ठी हो गई । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पापड़ थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने खरहाटार पंचायत के मुखिया राजेश रंजन यादव तथा अन्य मौजूद ग्रामीणों के समक्ष नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी . अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार के लोगों के समक्ष पोस्टमार्टम हेतु बक्सर सदर भेजे जाने की बात की गई लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया ।




