बक्सर

नाती ने अपने बाबा के सिर पर मार दिया ईंट हुई मौत

बच्चों के विवाद में अपने ही परिवार के दो पक्ष के लोगों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई फिलहाल इस घटना में मुख्य आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र एकौना गांव का है जहां बच्चों के विवाद को लेकर अपने ही परिवार के दो पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई । जिस घटना में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो जाने की घटना सामने आया है । घटना के संबंध में कलावती देवी उम्र 60 वर्ष पति स्वर्गीय व्यास यादव ने सिमरी थाने में लिखित शिकायत किया है कि मेरा नाती छोटू यादव टीन करकट के ऊपर चढ़ा हुआ था । तभी मेरे पाटीदार (1)सीताराम यादव उम्र करीब 25 वर्ष पिता बाल यादव की पत्नी (2)ओम प्रकाश यादव उम्र करीब 20 वर्ष पिता बल यादव (3) तीनों ग्राम एकौना थाना सिमरी जिला बक्सर ने मिलकर पहले तू तू मैं मैं और गाली गलौज की फिर मारपीट करने लगे इस बात पर मेरे पति ने इसका विरोध किया । इसी बीच उनके नाती सीताराम यादव ने ईट से मेरे पति स्वर्गीय व्यास यादव के सर पर मार दिया । इसके बाद उनकी मौत हो गई । घटना की सूचना सिमरी थाने को दी गई जहां मौके पर पहुंची सिमरी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर भेज दिया है । घटना को लेकर आसपास के लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस समय गांव के काफी किसान अपने-अपने खेतों और बधारो से खेती पटवन कर लौट के क्रम में थे । यह संभावना नहीं थी की छोटी-छोटी बातों को लेकर इतनी बड़ी घटना हो सकती है । डुमराव अनुमंडल डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की गई है । और पोस्टमार्टम हेतु बक्सर सदर भेजा गया है फिलहाल पुलिस घटना की जांच करते हुए अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है । और घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button