नियाज़ीपुर बाजार से 75 कार्टन शराब लदे पिकअप वाहन के साथ दो शराब कारोबारी गिरफ्तार

बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना तिलक राय हाता ओपी पुलिस ने नियाज़ीपुर बाजार से 25 दिसंबर की रात्रि रविवार को भारी मात्रा में शराब से लदी एक पिकअप वाहन को जप्त करते हुए दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है । जानकारी देते हुए तिलक राय हाता ओपी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की दिशा से शराब लदी एक पिक अप वाहन बिहार में प्रवेश कर रही है । गुप्त सूचना को आधार मानकर देर रात तक पुलिस बल के सहयोग से थाना क्षेत्र के इलाके में छापेमारी कर सघन वाहन जांच किया जाने लगा । इस बीच नियाज़ीपुर बाजार में एक पिकअप वाहन को रोका गया जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके डाला बॉडी में रखें मकई के दरिया कुटी चारा लोडिंग था । और उसके नीचे छुपाए गए 75 कार्टून 180ml के एटीएम फ्रूटी शराब बरामद करते हुए । राजपुर परसन पाह पंचायत के राहुल कुमार पिता नाटुर यादव तवकल राय के डेरा स्वामी जी के मठिया गांव निवासी और सत्यनारायण प्रसाद पिता शिव शंकर प्रसाद पुराना भोजपुर निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया । मामले में पिकअप वाहन को जप्त कर नियमानुसार कानूनी कार्यवाई
की जा रही है ।




