नियाज़ीपुर से मुंडेश्वरी जा रही बोलेरो ने मारी एक महिला को जोरदार टक्कर महिला की मौत,, चालक जख्मी
आर- बक्सर फोरलेन एन एच 22 पर हुआ भीषण सड़क हादसा

ताजा समाचार बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र से है जहां रविवार की सुबह एन एच 922 पर अहरौली मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो जाने की घटना सामने आया है। बताया जाता है चिल्लर का निवासी जनार्दन ओझा वर्तमान में औद्योगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में अपना मकान बनकर रहते है। उनकी लगभग 60 वर्षीय पत्नी जानकी देवी पूजा करने के लिए पैदल जा रही थी। तभी तेज रफ़्तार से आ रही बोलेरो वाहन ने महिला को टक्कर मारी और दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घायल महिला को स्थानीय लोगों द्वारा आनन फानन में पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उस महिला की मौत हो गई। इस घटना में वाहन चालक भी गंभीर रूप से जख्मी है जिसका इलाज माँ शिवरात्रि अस्पताल में चल रहा है। वही बोलेरो में सवार लोगों ने बताया की सिमरी प्रखंड के नियाजीपुर गाँव के निवासी झुना पाठक का परिवार बोलेरो गाड़ी में सवार होकर मुंडेश्वरी धाम दर्शन करने के लिए जा रहा था। इसी बीच आरा-बक्सर फोरलेन पर बोलेरो महिला को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पूड़ी जिलेबी बेचने वाली ठेले में भी जोरदार टक्कर मारते हुए पास में खड़ी ट्रक से टकरा कर दुर्घनाग्रस्त हो गई। हालांकि, बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित है। इस दुर्घटना में ठेला दुकानदार भरत प्रसाद गुप्ता को भी भारी क्षति पहुंची है उन्होंने बताया कि अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से वो और उनका पुत्र दोनों बाल बाल बच गए लेकिन पूरा व्यवसाय चौपट हो गया। औद्योगिक थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत हो गयी है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही बोलेरो चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बोलेरो चालक समेत अन्य घायल हो गए। साथ ही घटना में ठेला पर एक नाश्ता की दुकान पूरी तहर छतिग्रस्त हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और चालक को अस्पताल इलाज के लिए भेजा है।




