Uncategorized

नैनीजोर गांव में अग्निपीड़ितों से मिले विधायक, मुआवजा दिलाने आश्वासन

ब्रहम्पुर विधायक शम्भूनाथ सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

बक्सर जिले के ब्रहम्पुर प्रखंड अंतर्गत उत्तरी नैनिजोर पंचायत के ढाबी गांव में आगलगी की घटना से कई परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ब्रहम्पुर के विधायक शम्भूनाथ सिंह यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना।
बताया जाता है कि सुरेन्द्र यादव, बिरबल यादव, बिलर यादव, सोमरू यादव सहित अन्य ग्रामीणों के घरों में अचानक आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। आग की चपेट में आकर घर में रखे सामान, अनाज और आवश्यक वस्तुएं पूरी तरह जल गईं, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने रोजमर्रा की समस्या खड़ी हो गई है।
मौके पर पहुंचे विधायक शम्भूनाथ सिंह यादव ने घटना का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर पीड़ितों को तत्काल राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए।”
विधायक ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को राहत कार्य में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को जल्द सहायता पहुंचाने पर जोर दिया।
इस घटना के बाद गांव में मायूसी का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार मदद की आस लगाए हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button