पंचायत सरकार भवन सिमरी में विकास कार्यों से संबंधित लगे जनता दरबार कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट 50 मामले का किया गया निष्पादन

बक्सर जिले के पंचायत सरकार भवन सिमरी में शनिवार को जिला पदाधिकारी अमन समीर के निर्देशानुसार सिमरी पंचायत के मुखिया राजकुमारी देवी की अध्यक्षता में विकास कार्यों से संबंधित जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जहां मौजूदा प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा मनरेगा खाद आपूर्ति पदाधिकारी पंचायती राज पदाधिकारी व अन्य अधिकारियों के समक्ष इंदिरा आवास नल जल योजना विधवा पेंशन सामाजिक सुरक्षा श्रम विभाग गली-गली जल निकासी सहित अन्य योजनाओं को लेकर ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं से संबंधित 150 आवेदन सौंपा और समस्याएं सुनाएं । जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि जनता दरबार कार्यक्रम में 150 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑन द स्पॉट 50 मामले का निष्पादन किया गया है मौके पर मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे रास बिहारी तिवारी वीरेंद्र कुमार पांडे उप मुखिया रंजीता देवी बीडीसी दिनेश कुमार साहू डम डम राय सुद्दु दुबे राकेश दुबे सागर राजक बिहारी रजक छोटक पांडे कुलदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे ।




