पत्नी ने की थाने में शिकायत पति गया जेल
पीड़ित महिला ने सिमरी थाने में की लिखित शिकायत तो त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके पति को किया गिरफ्तार

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना अंतर्गत बलिहार पंचायत के नगपुर गांव का है जहां एक महिला ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सिमरी थाने में प्राथमिक की दर्ज कराया है । घटना के संबंध में पीड़ित महिल ने अपने पति संजय यादव पर मायके से मोटरसाइकिल और ₹50000 मांगने का आरोप लगाया है . उसने सिमरी थाने में लिखित शिकायत करते हुए कहां है कि मायके से यह सब नहीं मांगने पर मेरे पति के द्वारा प्रताड़ित किया जाता है . और हमेशा मारपीट करते हैं इस बीच दिनांक 4 अक्टूबर 2023 को मुझे जान से मारने की नीयत से मारपीट की चिखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरी सास और ननंद पहुंची तो उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. थाना अध्यक्ष अमन कुमार से संपर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने बताया कि घटना को लेकर एफआईआर दर्ज किया गया है .और त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित महिला के पति संजय यादव को गिरफ्तार कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है ।




