बक्सरबिहार

पिकअप वाहन से एक हजार लीटर मादक पदार्थ (स्प्रिट) बरामद चालक फरार

समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से जहां पुलिस ने 1000 लीटर स्प्रिट बरामद करने में सफलता हासिल किया । जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि । उत्तर प्रदेश से बिहार स्प्रिट मादक पदार्थ लाए जाने की सूचा पर मेरे नेतृत में एक टिम गठित की गई। जिसमें थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय अपर थानाध्यक्ष उतम कुमार पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार कपिल देव मंडल । सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से नियाज़ीपुर से सहियार के बीच सड़क पर सघन वाहन जांच चलाया गया ।
जहां उत्तर दिशा से एक पिकअप वाहन चालक दूर से ही पुलिस गाड़ी गाड़ी को देख पिकअप वाहन को खड़ी कर भाग निकलने में कामयाब हो गया। खड़ी पिकअप वाहन के पास पहुंचकर तलाशी ली गई तो उसके अंदर लदे ड्रम में स्प्रिट मादक पदार्थ पाया गया। जिसके बाद पिकअप वाहन को पुलिस अभिरक्षा में थाने पर लाया गया और स्प्रिट मादक पदार्थ तथा वाहन को जप्त कानूनी कार्रवाई किया गया। और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button