ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरा अनुमंडल अंतर्गत शीतला धाम मंदिर से दर्शन-पूजन कर वाहन से लौट रही थी महिलाएं, जिसके बाद हुआ ऐसा घटना की अचानक आनन – फानन में सड़क पर सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई । जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया । सूत्रों से मिली जानकारीके अनुसार बताया जाता है कि एनएच 120 पर टेढ़की पुल के समीप मुरार थाने की पुलिस वाहन व महिला श्रद्धालुओं से भरी ऑटो की सीधी टक्कर में पुलिस जीप चालक समेत कुल 9 लोग जख्मी हो गए । जख्मियों में एक महिला की हालत गंभीर है, जिसे डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। वही, अन्य जख्मियों का इलाज जारी है। ऑटो सवार महिलाएं नावानगर के अतिमी मोड़ के पास स्थित शीतला धाम देवी मंदिर से दर्शन-पूजन कर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों का कहना है कि घटना के वक्त दोनों वाहनों की स्पीड बहुत अधिक थी तथा दोनों वाहन बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तथा डायल 112 की टीम मौके पर पहंची । तथा घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। स्थल का मुआयना के बाद यह स्पष्ट हो गया कि पुलिस वाहन अपने साइड से ही जा रही थी, ऐसे में ऑटो चालक की लापरवाही से ही यह घटना हुई है। घटना के बाद डुमरांव के अलावे मुरार व कोरानसराय की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। जख्मियों में भोजपुर जिले के गुड़ी सरैया निवासी बबीता देवी पति जितेन्द्र कुमार यादव, आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुपरनगंज निवासी बेदामो कुंवर पति स्व. शिवनारायण यादव, बड़हरा आरा की अनिता देवी पति सरोज राय, बिहिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव की लीलावती देवी पति मनमन यादव, सिमरी थाना क्षेत्र के निमौआ गांव निवासी पूनम देवी पति उपेन्द्र प्रसाद, बड़का गांव मानसिंह पट्टी की कांति देवी पति रामभजन पाल के अलावे टेम्पो चालक वासुदेवा थाना क्षेत्र के आथर गांव निवासी मो. साहब पिता रोजा मियां शामिल है। वही, पुलिस जीप के चालक संतोष कुमार को भी गंभीर चोटें आई है। इनमें बबीता को गंभीर चोटें आई है तथा प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मुरार थाने की वाहन में कुछ तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई थी, जिसे मरम्मत करा चालक वापस लौट रहा था। वह जैसे ही टेढ़की पुल से आगे बढ़ा कि विपरीत दिशा से आ रही यात्रियों से लदी टेम्पो से उसकी टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि पुलिस की तत्परता से जख्मियों को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा दिया गया। अनुमंडलीय अस्पताल में घायलों का इलाज करने वाले डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सभी जख्मी खतरे से बाहर है। एक महिला को रेफर किया गया है, अन्य सभी को सामान्य चोटे आई है। इस संबंध में डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस टीम भेज घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
Post Views: 133
Back to top button