बक्सरबिहार

पृथ्वी दिवस के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण

जीवन की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण जरूरी

ताजा समाचार बक्सर जिले के इटाढी प्रखंड क्षेत्र से है जहां अध्यक्ष जिला गंगा समिति के निर्देशानुसार जिला गंगा समिति व वन प्रक्षेत्र बक्सर के द्वारा इटाढ़ी के उच्च विद्यालय बैरी में “बिहार पृथ्वी दिवस” के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान की शुरुआत की गई।
नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति ने बताया की जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देश के आलोक में वृक्षारोपण कार्यक्रम ज्यादा से ज्यादा आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान की शुरुआत की गई,छात्र/छात्राओं को अत्यधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने हेतु अभिप्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने साथ ही कागज के थैले का उपयोग करने हेतु भी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक साथ कई पौधे लगाए। वही पौधे लगाने व स्वच्छता से संबंधित शपथ भी उपस्थित छात्र/छात्राओं,शिक्षक व आम जन को दिलाया गया। कार्यक्रम में उच्च विद्यालय बैरी के प्रधानाचार्य श्री अंजनी कुमार, वनपाल श्री संजय पासवान, वनरक्षी नीतीश, अमिताभ, दिलीप, चंदन कुमार, अमर सिंह के साथ अन्य वनकर्मी, शिक्षक मौजूद रहे।
बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के कुल 18 विद्यालयों में जिला गंगा समिति व वन विभाग द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button