प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव के सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित
+2 मॉडल स्कूल सिमरी के खेल मैदान में आयोजित हुआ प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव कार्यक्रम के तहत खेलकूद प्रतियोगिता

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत +2 मॉडल स्कूल सिमरी के खेल मैदान में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव 2022 प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने फीता काटकर किया वहीं कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुमन सहाय ने की । जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय खेलकूद तरंग प्रतियोगिता में मिडिल स्कूल , प्लस टू उच्च विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के बीच । 60 मीटर 100 मीटर 800 मीटर की दौड़,, लंबी कूद ,, ऊंची कूद ,, गोला फेक ,, खो खो ,,कबड्डी फुटबॉल ,, सहित अन्य खेल का प्रदर्शन किया गया । जिस खेल प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया । मौके पर शिक्षक अशोक राय, कमलाकांत दुबे ,सुबोध कुमार राय ,अतुल कुमार , शालिग्राम दुबे, राम कुमार चौबे, मनीष कुमार, सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे ।




