बक्सरबिहार

फंदे से लटक कर एक युवक ने की अपनी जीवन लीला समाप्त

ताजा समाचार बक्सर जिले के चक्की थाना क्षेत्र से है जहां चंदा गांव में एक 22 वर्षीय युवक ने फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर कर लिया । घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की अहले सुबह गोलू यादव उम्र लगभग 22 वर्ष पिता वीरेंद्र यादव चंदा गांव निवासी का शव एक नीम के पेड़ पर लटकता हुआ देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई । घटना की सूचना देखते ही देखते ग्रामीण में आज की तरफ फैल गई और घटना स्तर पर शेयर करो पहुंच गए । जहां मृतक के परिजनों में चिक पुकार मच गई और लोग सीना पीट पीट कर रोने पर मजबूर हो गए। घटना की सूचना स्थानीय चक्की थाने को दी गई इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु बक्सर भेज दिया । जानकारी देते हुए चक्की थाना प्रभारी संजय कुमार पासवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की गई । घटनास्थल पर देखने से ऐसा प्रतीत हुआ कि मृतक खुद ही अपने ही काले रंग के गमछे से घर के बाहर एक नीम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था । फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button