बक्सर
फुटबॉल के सेमीफाइनल मैच में बक्सर की टीम ने 0- 1 से मुजफ्फरपुर की टीम को हराया
4 जनवरी 2024 को सिमरी के प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में बक्सर बनाम सिमरी के बीच होगा फाइनल मुकाबला

बक्सर जिले के प्लस टू मॉडल उच्च विद्यालय सिमरी के खेल मैदान में आज मंगलवार को आर्यावर्त एक्सपोर्टिंग क्लब सिमरी के सौजन्य से समय के दो बजे से मुजफ्फरपुर बनाम दलसागर बक्सर के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमी फाइनल मैच का आयोजन किया गया । जहां दर्शकों से भरे खेल मैदान में दोनों पक्ष के खिलाड़ियों के द्वारा रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया गया । वहीं हाफ टाइम के बाद दलसागर की टीम ने मुजफ्फरपुर की टीम को 0-1 से हराया । जानकारी देते हुए रेफरी मनीष कुमार ने बताया कि फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का फाइनल 4 जनवरी 2024 को समय के 2:00 बजे दिन में सिमरी बनाम बक्सर के दल सागर के बीच खेला जाएगा ।




