बक्सर
बक्सर कोचस सड़क पर अपाचे बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने शिक्षक से लूटा 65 हजार
घटना की सूचना मिलते ही जांच में जुटी पुलिस

ताजा समाचार बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र की है . जहां बक्सर कोचस मुख्य मार्ग पर भलुहा चेक पोस्ट समीप मंगलवार की शाम एक शिक्षक से 65000 लूट कर लिए जाने की घटना सामने आया है . . घटना के संबंध में खीरी गांव के रहने वाले शिक्षक इमरान से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है की . आवश्यक काम के लिए सरेंजा स्टेट बैंक से रुपए की निकासी कर मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे ईसी बीच बक्सर कोचस मुख्य मार्ग भलुहा चेक पोस्ट समीप नकाबपोश अज्ञात लुटेरों ने मुझे रोका और हथियार का भय दिखाकर मेरे 65000 रुपए लूटकर अपाचे मोटरसाइकिल से भाग निकले . घटना को लेकर शिक्षक के द्वारा राजपुर थाने में लिखित शिकायत की गई है पुलिस घटना की जांच में जुट गई है .




