Uncategorized

बक्सर जिले के 17 पुलिस पदाधिकारीयों का फेर बदल

ताजा समाचार बक्सर जिले का है जहां पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का फेर बदल कर दिया है हाल ही में सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नत होने वाले पुलिस पदाधिकारियों के साथ ही कई एसआई भी शामिल हैं. इसी कड़ी में कई थानों के थानेदारों भी बदल गए हैं. हाल ही में नगर थाने से हटाए गए इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मालाकार को डुमरांव का नया थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक बनाया गया है. वहीं ब्रह्मपुर में थाने की कमान कोरानसराय के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को सौंपी गई है. औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को बक्सर नगर का थानाध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार को कृष्णाब्रह्म से राजपुर का थानाध्यक्ष बनाकर भेजा गया है. जबकि नया भोजपुर ओपी प्रभारी सुबोध कुमार को साइबर थाना, राजपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार को औद्योगिक थानाध्यक्ष, नैनीजोर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक को साइबर थाना बक्सर, पुलिस निरीक्षक कुणाल कृष्ण को नैनीजोर थाना से एएलटीएफ प्रभारी, पुलिस निरीक्षक रंजना सिन्हा को औद्योगिक थाना से साइबर थाना बक्सर, पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार को कृष्णाब्रह्म थाने की कमान दी गई है. वे इसके पहले डीआइयू में थे.

बक्सर नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा को अभियोजन कोषांग में भेजा गया है. ये 300 दिनों से अधिक के लंबित कांडो का अनुश्रवण व निष्पादन करेंगे. पुलिस निरीक्षक विशुनदेव कुमार को वासुदेवा ओपी से यातायात का बक्सर का प्रभारी बनाया गया है. वह अंगद सिंह की जगह लेंगे.

पुलिस केंद्र के चौकीदार शाखा के पुलिस निरीक्षक रामबदन सिंह को पुलिस केन्द्र बक्सर, पीटीसी इंडोर प्रशिक्षण बक्सर के पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार को प्रभारी प्रशिक्षण पुलिस केन्द्र बक्सर, पुलिस अवर निरीक्षक अभय कुमार को ब्रह्मपुर के एएलटीएफ से हटाकर कोरानसराय का थानाध्यक्ष तथा पुलिस अवर निरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद को सिकरौल का थानाध्यक्ष बनाया गया है. वे पहले मुफस्सिल थाना में तैनात थे. जबकि सिकरौल के थानाध्यक्ष संजीव कुमार को बक्सर नगर का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है. अभी तक नया भोजपुर ओपी व वासुदेवा ओपी में किसी की तैनाती नहीं की गई है.

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अशफाक अंसारी ने बताया कि यह ट्रांसफर विधि/व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के मद्देनजर किया गया है. जरूरत के अनुसार और भी पदस्थापन किए जाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button