Uncategorizedबक्सरबिहार

बक्सर जिले में 102 एंबुलेंस सेवा बनी जीवन रक्षक संजीवनी

जेन प्लस प्राइवेट लिमिटेड के कुशल संचालन से 24×7 आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा को मिल रही मजबूती

बक्सर जिला सहित बिहार के कई हिस्सों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में जेन प्लस प्राइवेट लिमिटेड (Zenplus Private Limited) की भूमिका सराहनीय रही है। कंपनी के द्वारा संचालित 102 एंबुलेंस सेवा जिले के आम लोगों के लिए संकट की घड़ी में जीवन रक्षक संजीवनी के रूप में कार्य कर रही है। यह सेवा विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए शुरू की गई थी, लेकिन बिहार में यह सभी प्रकार की आपात स्थितियों में प्रभावी रूप से अपनी सेवाएं दे रही है।
जेन प्लस प्राइवेट लिमिटेड भारत की प्रमुख आपातकालीन चिकित्सा सेवा प्रदाता कंपनियों में शामिल है, जो बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में 24×7 आपातकालीन स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध करा रही है। कंपनी अत्याधुनिक एम्बुलेंस, प्रशिक्षित आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन (EMT) और पैरामेडिक्स के माध्यम से मरीजों को समय पर अस्पताल तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
बक्सर जिले में 102 एंबुलेंस सेवा का संचालन जेन प्लस के द्वारा किया जा रहा है, जिसकी निगरानी कलस्टर लीडर (C.L.) नीलेश सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। उनके कुशल प्रबंधन और टीमवर्क के कारण सेवा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार देखा जा रहा है।
कंपनी नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) और राज्य सरकार के साथ साझेदारी कर न केवल एंबुलेंस सेवाएं, बल्कि मेडिकल मोबाइल यूनिट, टेलीहेल्थ और हेल्पलाइन जैसी एकीकृत EMS सेवाएं भी प्रदान कर रही है।
निश्चित रूप से जेन प्लस प्राइवेट लिमिटेड की यह पहल बक्सर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता के जीवन को सुरक्षित रखने में अहम योगदान दे रही है। आशय की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमरी के एम्बुलेंस ड्राइवर , चंद्र शंकर सिंह (उर्फ ) रिंकू सिंह, ई एम टी नंद कुमार यादव,शशि शंकर सिंह, श्त्रुधान प्रसाद, पप्पू गुप्ता,जय प्रकाश कुमार ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button