Uncategorized

बक्सर में चापाकल मरम्मति अभियान शुरू, 11 टीमें रवाना

डीएम ने दिखाई हरी झंडी, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम

बक्सर। जिले में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत को लेकर प्रशासन ने विशेष अभियान की शुरुआत की है। मंगलवार को समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने चापाकल मरम्मति दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों में चापाकलों की मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए कुल 11 चापाकल मरम्मति दलों का गठन किया गया है, जो प्रखंडवार कार्य करेंगे। इस मौके पर अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, सभी सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता मौजूद रहे।
चापाकलों से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। नागरिक दूरभाष संख्या 06183-295053 पर संपर्क कर खराब चापाकलों की सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा संबंधित प्रखंड के कनीय एवं सहायक अभियंता से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button