बक्सर

बक्सर में चौकीदार दफादार संघ ने सरकार से अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

बक्सर के किला मैदान से कवल्दह पोखरा तक निकाला पैदल मार्च

बिहार राज्य दफादार चौकिदार पंचायत जिला इकाई Buxer दफादार चौकिदार के समस्याओं को लेकर किला मैदान से कवलदह  पोखरा तक सरकार से अपनी समस्यात्मक मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव डाक्टर संत सिंह, राज्य उपाध्यक्ष श्री राम विलास पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष श्री जीतू सिंह, जिला अध्यक्ष Buxer श्री मिथलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शन किला मैदान से चल कर धरना स्थल पर पहुंचा। धरना स्थल पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। धरना प्रदर्शन में कैमुर जिला अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुमार पासवान , संयुक्त सचिव श्री प्रवीण कुमार कुशवाहा, रोहतास जिला सचिव श्री राजेंद्र रसीक, ने भी भाग लिया। धरना प्रदर्शन को Buxer जिला उपाध्यक्ष रंगलाल पासवान, जिला सचिव दफा जितेन्द्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष श्री सुशील कुमार सिंह,जगनारायण पासवान,मंदील यादव,नंदजी सिंह, सुरेंद्र तिवारी, इकबाल अंसारी, रामाशीष यादव,हरेराम यादव, श्रीराम यादव, अर्जुन पासवान आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सेवा निवृत्त दफादार चौकिदार भाईयो को वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया। नियुक्त दंडाधिकारी के द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button