Uncategorized

बक्सर में तीन महोत्सवों की तिथियां घोषित

कलाकार ऑडिशन 16-18 फरवरी, व्यापक तैयारियां शुरू

बक्सर, 07 फरवरी 2026। जिला पदाधिकारी  साहिला की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में ब्रह्मपुर महोत्सव, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव एवं विश्वामित्र महोत्सव के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए आयोजन की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के उपरांत महोत्सवों की तिथियां घोषित की गईं। विश्वामित्र महोत्सव 21 फरवरी 2026, ब्रह्मपुर महोत्सव 28 फरवरी 2026 तथा उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव 21 मार्च 2026 को आयोजित होंगे। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक महोत्सव में अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि 16, 17 एवं 18 फरवरी को आम्रपाली केंद्र, बक्सर में कलाकारों का ऑडिशन आयोजित किया जाए। इच्छुक प्रतिभागियों को 14 फरवरी तक जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। न्यूनतम आयु 18 वर्ष, निवास प्रमाण पत्र एवं कलाकार पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य होगा। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को तीनों महोत्सवों में प्रस्तुति का अवसर मिलेगा।

प्रचार-प्रसार हेतु फ्लैक्स, समाचार पत्रों एवं सरकारी कार्यालयों के माध्यम से व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई, चलंत शौचालय, फर्स्ट एड, एंबुलेंस, फायर टेंडर एवं विधि-व्यवस्था की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। महोत्सवों में लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, लोक संगीत एवं गजल की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button