Uncategorizedबक्सरबिहार

बक्सर में वन स्टॉप सेंटर का DM–SP ने किया संयुक्त निरीक्षण,

महिलाओं की सुरक्षा व सहायता को लेकर दिए कई निर्देश

बक्सर, 03 दिसंबर 2025 — जिला पदाधिकारी बक्सर डॉ. विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री शुभम आर्य ने बुधवार को वन स्टॉप सेंटर बक्सर का संयुक्त निरीक्षण किया। वर्तमान में वन स्टॉप सेंटर का संचालन बक्सर सदर प्रखंड परिसर स्थित अपने भवन में किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने केंद्र प्रशासक को निर्देश देते हुए कहा कि वादों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को सुनिश्चित किया जाए तथा पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध सभी प्रकार की चिकित्सकीय, कानूनी और परामर्श संबंधी सहायता समय पर मुहैया कराई जाए। साथ ही उन्होंने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया, ताकि पीड़ित महिलाएँ सहायता के लिए सहज रूप से केंद्र से जुड़ सकें।

DM ने यह भी निर्देश दिया कि ग्रामीण इलाकों में पहुँच बनाकर पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग एवं आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक श्री शुभम आर्य ने कहा कि थानाध्यक्षों के साथ होने वाली बैठकों में केंद्र प्रतिनिधियों की उपस्थिति महत्वपूर्ण होगी, ताकि महिलाओं से संबंधित हिंसा, उत्पीड़न एवं अपराधों की जानकारी के आदान-प्रदान में प्रभावी समन्वय स्थापित किया जा सके। SP ने ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

वन स्टॉप सेंटर की भूमिका
वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, बाल विवाह, यौन शोषण सहित विभिन्न प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सकीय सहायता, कानूनी सलाह, मनोसामाजिक परामर्श तथा अधिकतम पाँच दिनों की अल्पावास सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पीड़िताओं को सरकारी योजनाओं और कानूनी प्रावधानों का लाभ भी दिया जाता है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में वन स्टॉप सेंटर बक्सर में कुल 94 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 81 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) बक्सर, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला मिशन समन्वयक सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

— जिला जन संपर्क पदाधिकारी, बक्सर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button