Uncategorized

बक्सर में 25 लाख महिलाओं को मिली रोजगार सहायता

डीबीटी से खातों में पहुँची राशि, 60 हजार दीदियों ने देखा लाइव कार्यक्रम

बक्सर, 16 फरवरी। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना” के अंतर्गत सोमवार को ऐतिहासिक पहल करते हुए 25 लाख महिलाओं के खातों में 2,500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बटन दबाकर राशि अंतरण का शुभारंभ किया गया, जिसका सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरे राज्य में किया गया।

समाहरणालय सभागार, बक्सर में आयोजित लाइव कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई 200 से अधिक जीविका दीदियों ने भाग लिया और मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। जिले के सभी 11 प्रखंडों के 26 संकुल संघ एवं 1017 ग्राम संगठनों में भी कार्यक्रम का प्रसारण किया गया, जिसमें लगभग 60 हजार महिलाओं ने सहभागिता की।

जिले की 49,368 जीविका दीदियों के खातों में कुल 49 करोड़ 36 लाख 80 हजार रुपये की राशि भेजी गई। अब तक बक्सर जिले की 2,28,274 महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की किस्त प्राप्त हो चुकी है। इस सहायता राशि से महिलाएं पशुपालन, बकरी पालन, सिलाई-कढ़ाई, खाद्य प्रसंस्करण, छोटी दुकान समेत विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियां शुरू कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं।

जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए राशि का सदुपयोग करने और अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण ही परिवार और समाज की खुशहाली की कुंजी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button