बक्सर

बक्सर रेलवे स्टेशन पर  1 मोबाइल चोर को RPF की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार 

ताजा समाचार बक्सर जिले के रेलवे स्टेशन का है जहां मंगलवार को चोरी के एक मोबाइल के साथ एक मोबाइल चोर को संदिग्ध मामले में नियमित जांच के दौरान आरपीएफ के की टीम ने बक्सर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को पकड़ लिया ।  जिसके पास से एक एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुआ. पूछने पर उसने बताया कि यह मोबाइल फोन उसने आरा से बक्सर आने के दौरान किसी यात्री से चोरी किया है. उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया तथा जीआरपी के हवाले कर दिया गया. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि बीती रात सहायक उप निरीक्षक सुबोध कुमार एवं प्रधान आरक्षी विजय कुमार राय प्लेटफार्म पर जांच अभियान चला रहे थे. इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर एक युवक पकड़ा गया, जिसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ. पूछताछ में उसने अपना नाम जीतन कुमार रब्बानी तथा पता जिले के चौगाई गांव बताया खुद में यह बताया कि यह मोबाइल उसने ट्रेन में किसी यात्री का चुरा लिया था इस आधार पर उसे जीआरपी के हवाले किया गया जीआरपी ने उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button