बड़का सिंहनपूरा गांव में रस्सी के फंदे में लटकता मिला अधेड़ व्यक्ति का शव ग्रामीणों में मचा हड़कंप

बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के इलाके के पैगंबरपुर पंचायत बड़ाका सिंहनपुरा गांव में रविवार की अहले सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की पेड़ की टहनी में फंदे से लटका हुआ मृत शव देखते ही अचानक ग्रामीणों में हड़कंप मच गया । घटना के संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मोहम्मद जहांगीर पिता मोहम्मद रजाक का मृत शव पेड़ की टहनी में लटका हुआ मिला । घटना की जानकारी गांव में अचानक आग की तरह फैल गई और सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुषों की हुजूम घटना स्थल पर इकट्ठी हो गई । जिसके बाद पंचायत के मुखिया वीरेंद्र पाठक के द्वारा सिमरी थाने को सूचना दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जांच शुरू कर दिया । जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने बताया कि मृत व्यक्ति का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है । और घटना की जांच शुरू कर दी गई है




