Uncategorized

बलियां को पराजित कर गाजीपुर ने ट्राफी पर जमाया कब्जा

बलिया पर 5-1 से विजय, खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

चक्की प्रखंड के ग्राम पंचायत चक्की लक्ष्मण डेर⛹️ बक्सर (बिहार) स्थित महर्षि श्याम सुंदर दास स्टेडियम में रविवार, 22 फरवरी 2026 को फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य फाइनल मुकाबला खेला गया। गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) और बलिया (उत्तर प्रदेश) की टीमों के बीच हुए इस निर्णायक मैच ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। पूरे मैदान में खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर रहा और तालियों की गड़गड़ाहट से स्टेडियम गूंजता रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभू नाथ सिंह यादव एवं जिला अध्यक्ष सरोज देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो ऐसे आयोजनों के माध्यम से उन्हें मंच देने की। उन्होंने युवाओं को खेल के जरिए अनुशासन, समर्पण और टीम भावना विकसित करने का संदेश दिया।

फाइनल मुकाबले में गाजीपुर की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए बलिया को 5-1 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। गाजीपुर की ओर से शानदार खेल दिखाते हुए टीम ने पांच गोल दागे, जबकि बलिया की टीम एक गोल ही कर सकी। इस जीत के साथ गाजीपुर की टीम विजेता बनी, जबकि बलिया उपविजेता रही।

‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार अमित यादव को दिया गया, जिन्होंने दो महत्वपूर्ण गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं पूरे टूर्नामेंट में तीन गोल करने वाले सूरज कुमार को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सरोज देवी, पूर्व जिला परिषद परमानंद यादव, मुखिया गुंजन यादव, पैक्स अध्यक्ष राजा यादव, पूर्व मुखिया चंदा अजित सिंह, पूर्व प्रमुख दिनेश चौधरी, चक्की प्रमुख कमलेश रजक, बीडीसी दशरथ यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र राम सहित अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

अंत में आयोजक महर्षि श्याम सुंदर दास स्पोर्ट्स क्लब ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन की सफलता पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button