
ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र के सूचित यादव के डेरा गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो जाने की घटना सामने आया है । घटना के संबंध में बताया जाता है की कृष्ण कुमार उम्र 12 वर्ष पिता राजेश यादव साकिन जवहीं निवासी अपने ननिहाल नियाजिपुर पंचायत के सूचित के डेरा गांव में आया था । और गुरुवार को भैंस चराने के लिए गया था तब से वह लापता हो गया । जिसका खोजबीन उसके परिजनों के द्वारा किया जा रहा था । घटना की जानकारी तब हुई जब शुक्रवार की सुबह उसका शव तटबंध के उत्तरी इलाके में शिव मंदिर सड़क किनारे बाढ़ के पानी में तैरता हुआ ग्रामीणों ने देखा । और घटना की सूचना सूचित के डेरा गांव के ग्रामीणों में आग की तरह फैल गई । देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ो महिला पुरुषों की भीड़ इकट्ठी हो गई । जहां उसेकी मां झुनी देवी ,बहन रिधिकी कुमारी,भाई राजा कुमार ,सीना पीट पीट कर रोने पर मजबूर हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे को दी गई फिलवक्त घटना स्थल पर तिलक राय के हाता थाना प्रभारी लालबाबू सिंह ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई करते हुए। पोस्टमार्टम हेतु बक्सर भेज दिया है।




