बिहार को बर्बाद करने में लगे हैं श्री नीतीश कुमार : चिराग पासवान
चिराग पासवान ने बिहार की महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा।

ताजा समाचार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है। रविवार को मोतीपुर के विद्युत मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने विनीता विजय को पार्टी की सदस्यता दिलाई। विनीता विजय ने अपने संबोधन में कहा की चिराग ही बिहार के इकलौता विकल्प है जो बिहार की स्थिती को बेहतर बना सकते है आज वो बिहार के युवाओं के प्रेरणाश्रोत बन चुके है।वही भीड़ को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा की आज बिहार की स्थिती दुर्भाग्यपूर्ण है। चाहे वो स्वास्थ्य हो,शिक्षा हो,शासन हो सब चौपट है।बिहार की यह स्थिति है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी मोतियाबिंद का इलाज कराने दिल्ली जाना पड़ता है अगर यहां इलाज कराएंगे तो मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल कांड की तरह उनका भी आंख निकाल लिया जाता शायद ,नीतीश कुमार इतने निर्लज है की बिहार में घटित हो रही घटनाओं के पीड़ित से उनका हाल पूछने भी नही जाते है। मेरे परिवार,मेरी पार्टी को तोड़कर मुझे तोड़ने एवं झुकाने की साजिश हुई लेकिन मैं शेर का बेटा हूं न उस समय झुका और न आगे झुकूंगा। आज सभी के हाथो में मोबाइल फोन है,घर घर मुफ्त अनाज मिल रहा है ये सभी मेरे पिता आदरणीय श्री रामविलास पासवान की दूरदर्शिता का नतीजा है।
मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी,प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे,प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान,मुजफ्फरपुर जिला प्रभारी संजय सिंह,जिलाध्यक्ष चुलबुल शाही सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में जनता उपस्थित रही।
बाइट :-राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान




