बक्सरबिहार

ब्रह्मपुर में कंप्यूटर,प्रिंटर सेल एंड सर्विस सेंटर का चेयरमैन ने किया उद्घाटन

ब्रह्मपुर चौरस्ता पी.एन.बी बैंक के सामने रवि स्टूडियो के ऊपर मकान में कंप्यूटर सेल एंड सर्विस का उद्घाटन चेयरमैन सुमन देवी ने फीता काटकर किया

ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के ब्रह्मपुर नगर पंचायत से हैं। जहां रविवार को ब्रह्मपुर चौरस्ता समीप पी.एन.बी बैंक के सामने रवि स्टूडियो दुकान के ऊपर मकान में कंप्यूटर सेल एंड सर्विस का उद्घाटन चेयरमैन सुमन देवी ने फीता काटकर किया। जिसके बाद उपस्थित चेयर मैन के पंचायत प्रतिनिधियों , समाजसेवियों, अन्य गणमान्य व्यक्तियों को दुकान प्रोपराइटर कल्याण कुमार ने फूल माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि दुकान खोलने का मुख्य उद्देश्य यह है की नगर प्रखंड के साथ साथ दियारा इलाके के शिक्षित बेरोजगार युवकों को बक्सर , पटना, आरा , के  शहरों में कंप्यूटर, लैपटॉप, खरीदारी और टेक्निकल खराबी की मरम्मत के लिए जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब इस दुकान पर बहुत ही सस्ते कीमतों में लैपटॉप, कंप्यूटर एवं प्रिंटर का खरीदारी तथा सर्विस वारंटी के साथ दिया जाएगा। लैपटॉप एवं प्रिंटर के स्पेशलिस्ट इंजीनियर कल्याण कुमार द्वारा आधुनिक तकनीक से सर्विस दिया जाएगा। इसके साथ ही ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स भी यहां उपलब्ध है।  प्रोपराइटर कल्याण कुमार :वाट्सअप  9507935582, मोबाइल नंबर 9507935580 पर संपर्क किया जा सकता हैं। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोग उत्साहित नजर आए । मौके पर  चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश महतो,महेश राम, शोभा देवी,वार्ड पार्षद पप्पू यादव,धीरज अकेला, बबलू सिंह,मंसूर अहमद,पिंटू सिंह, मंजी कुमार,राजू सिंह,दिनेश यादव,बीरबल पासवान,आनंद,मुंद्रिका जी व अन्य।

ब्रह्मपुर से धीरज कुमार की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button