बक्सरबिहार

ब्रह्मपुर में पांच स्वच्छता कर्मियों को दिया गया नियुक्ति पत्र

नप कार्यालय सभागार में चेयर मैन, उप चेयरमैन ईओ एवं स्वच्छता पदाधिकारी ने बताई जिम्मेवारी

समाचार बक्सर जिले के ब्रह्मपुर नगर पंचायत से हैं जहां नगर पंचायत ब्रह्मपुर कार्यालय के सभागार में मंगलवार को चेयर मैन सुमन देवी ने पांच स्वच्छता साथियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त स्वच्छता साथियों में खुशी का माहौल था।
बता दें कि नगर विकास एवं आवास विभाग पटना की ओर से पत्रांक 4081दिनांक 26/12/2024 तहत स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य हेतु दिशा निर्देश के आलोक में हर नगर पंचायत में पांच स्वच्छता साथी का चयन करना था। जिसके आलोक में स्वच्छता साथी के चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मंगलवार को सभी स्वच्छता साथियों को चेयर मैन सुमन देवी,उप चेयर मैन चंद्रभूषण सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद वर्मा एवं स्वच्छता पदाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा बारी-बारी से नियुक्ति पत्र दिया गया। इस पद के लिए कुल पांच स्वच्छता साथी को चयन करना था जिसके लिए कुल ग्यारह आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 मार्च को कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया था। जिसमें कुल पांच स्वच्छता साथी के रूप में धिरज कुमार अकेला, क्रांति कुमार सिंह, प्रदीप कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार ,एवं विवेक कुमार को चयन किया गया। नगर पंचायत ब्रह्मपुर के सत्येंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि स्वच्छता साथियों का प्रतिदिन कार्य अवधि 5 घंटे का होगा। इन्हें प्रतिदिन 300 रुपए की दर से प्रति माह 20 दिन का मानदेय 6 हजार रुपए देय होंगे।
साथ ही चयनित सभी स्वच्छता साथी को कर्तव्य निष्ठा का भी पाठ पढ़ाया, और उसी समय नियुक्ति पत्र देने के पश्चात सभी स्वच्छता साथी को स्वच्छता पदाधिकारी अविनाश कुमार के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया। उसके बाद एकरारनामा पेपर पर हस्ताक्षर कराकर अगले दिन से नियमित कार्य करने के लिए बताया गया। मौके पर उपस्थित मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राकेश महतो, अकाउंटेंट चांदनी कुमारी, कार्यालय कर्मी सुनील यादव, उपेंद्र कुमार, जेई वशिष्ठ मुनि सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button