बक्सर

ब्रह्मपुर में L.I.C एजेंट ने जन सेवा के लिए फ्री अंबुलेंश का दिया तोहफा

बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में मां महेश्वरी देवी फ्री जन सेवा एंबुलेंस का संजय यादव एवं उनके सुपुत्र रितिक यादव के द्वारा पूजा अर्चना कर एंबुलेंस का उद्घाटन दलित समाज के रहने वाले प्रतिनिधि गोगा मुशहर एवं दलित समाज के ही महिला गुलजारों देवी द्वारा उद्घाटन किया गया

ताजा समाचार बक्सर जिले के ब्रह्मपुर नगर पंचायत से है जहां ब्रह्मपुर में जन सेवा को लेकर एल.आई.सी एजेंट ने ग्रामीणों को दिया बड़ा तोहफा ।
बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में मां महेश्वरी देवी फ्री जन सेवा एंबुलेंस का संजय यादव एवं उनके सुपुत्र रितिक यादव के द्वारा पूजा अर्चना कर एंबुलेंस का उद्घाटन दलित समाज के रहने वाले प्रतिनिधि गोगा मुशहर एवं दलित समाज के ही महिला गुलजारों देवी द्वारा उद्घाटन किया गया और ऐमबुलेंश को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गय । मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि
प्रति दिन ब्रह्मपुर में भीषण घटनाओं में तत्कालिक राहत बचाव कि सुविधा पर ध्यान देते हुए L.I.C एजेंट ने गरीब परिवार के लोगों के लिए सराहनीय कार्य किया है । एजेंट संजय यादव ने बताया कि ब्रह्मपुर या अगल-बगल के अस्पताल द्वारा किए गए रेफर या आपातकालीन घटना घटने के उपरांत एंबुलेंस की किल्लत थी। अमीर लोगों को तो एंबुलेंस सेवा मिल जाती है । पर गरीब एवं असहाय व्यक्ति के पास पैसे नहीं रहने के कारण इमरजेंसी सेवा नहीं मिल पाती थी।
अचानक सहयोगी दिनेश यादव व धीरज अकेला के बीच बातचीत के क्रम में ख्याल आया की। नगर पंचायत ब्रह्मपुर के लिए क्यों ना हम सभी मिलकर एक फ्री सेवा एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए। और इन लोगों ने ठान लिया कि फ्री सेवा एंबुलेंस 24 घंटे के लिए नगर पंचायत ब्रह्मपुर में रहेगी और किसी भी समय गरीब असहाय एवं आम लोगो के लिए यह सेवा बिल्कुल फ्री है।
यह खबर सुन पूरे नगर वासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है, सभी लोगों ने इसकी बहुत ही सराहना की और आशीर्वाद भी दिया । इस एंबुलेंस का नाम मां महेश्वरी फ्री जन सेवा रखा गया है जिसका मोबाइल नंबर 7903302961, 9973013010, 6299239638 है। यह एंबुलेंस ऑक्सीजन युक्त है और इसमें पेशेंट सहित पांच लोग बैठ सकते हैं। आप सभी कभी भी 24 घंटे इस नंबर पर कॉल कर बिल्कुल फ्री सेवा ले सकते हैं।
उपस्थित लोग जालंधर मुसहर, चंदन मुसहर, दलित समाज की महिला सोना मोती देवी, राजकुमारी देवी, फुल कुमारी देवी, महंगी देवी, चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश महतो, पिंटू सिंह, हरेंद्र यादव, सिकंदर यादव,अशोक पांडे,सुनील पांडे, सुरेश यादव, राहुल शर्मा, गणेश प्रसाद,अभय पांडे, योगेंद्र यादव, अवध बिहारी यादव, व अन्य।

ब्रह्मपुर से धीरज कुमार की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button