ब्रेकिंग- अरक गांव में ठोस हथियार से हमला कर पुत्र ने कर दी अपनी सगी मां की हत्या
घटना को अंजाम देकर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार, घटना की जांच में जुटी पुलिस

शर्मनाक : बक्सर जिले के कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र में एक पुत्र ने शनिवार को ठोस हथियार से मार-मार कर अपनी माँ की हत्या कर दिया | सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि घटना को अंजाम देकर मृतिका पुत्र घर छोड़ फरार है| घटना की सूचना मिलते ही तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुच गई । और घटना की जांच करना शुरू कर दिया घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत अरक गांव का है । कृष्णा ब्रह्म थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया की चक्की प्रखंड के अरक गाँव निवासी रामाशंकर पाण्डेय की पत्नी फुलेश्वरी देवी उम्र(58 वर्ष ) को उसके ही पुत्र हिमांशु शेखर उर्फ मुकेश पांडेय ने ठोस हथियार से मारकर हत्या कर दी। वही घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है । फिलहाल त्वरित कार्रवाई करते हुए मृत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है । और फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है ।




