Uncategorized

मंझवारी गांव में प्रतिभा सम्मान समारोह, शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

ग्रामीण युवाओं की पहल, मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की तैयारी

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत मंझवारी गांव के मुरलीधर ब्रह्म बाबा के स्थान, इमली बारी में 12 अप्रैल 2026, रविवार को शैक्षणिक प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समय सुबह 7:00 बजे निर्धारित किया गया है। इस आयोजन को लेकर ग्रामीण युवाओं द्वारा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की गई है।
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले चार वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश की सेवा में लगे सैनिकों, शिक्षकों और ग्रामीण युवाओं का विशेष सहयोग रहता है। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अन्य बच्चों को भी प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के किसी भी गांव के वे छात्र-छात्राएं, जिन्होंने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनता है और बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
ग्रामीणों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें और इस पहल को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button