Uncategorized

मंझवारी गांव से कंधे पर 54 फीट लंबी कांवर लेकर ब्रह्मपुर पहुंचे श्रद्धालु

30 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर ब्रह्मपुर पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र में महा शिववरात्रि के पावन अवसर पर  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक अनोखी और आकर्षक कांवर यात्रा देखने को मिली। सिमरी प्रखंड के मंझवारी गांव से श्रद्धालुओं ने 54 फीट लंबी विशाल कांवर के साथ भव्य यात्रा निकाली। यह यात्रा शनिवार को शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। श्रद्धालु सबसे पहले बक्सर के प्रसिद्ध रामरेखा घाट पहुंचे, जहां गंगा जल भरकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कांवर यात्रा ब्रह्मपुर की ओर रवाना हुई। करीब 30 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा को श्रद्धालुओं ने कंधे पर कांवर उठाकर पूरा किया। रास्ते भर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे श्रद्धालु ब्रह्मपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे, जहां गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। मंदिर परिसर में पहले से ही महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि 54 फुट लंबी कांवर तैयार करने में गांव के युवाओं और बुजुर्गों का विशेष सहयोग रहा। उनका मानना है कि इस तरह की सामूहिक भक्ति और श्रद्धा से समाज में एकता बढ़ती है तथा विश्व कल्याण की भावना सशक्त होती है। इस अनोखी कांवर यात्रा ने क्षेत्र में विशेष आकर्षण पैदा किया और श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button