बक्सर

महा गठबंधन का राजनीतिक खेल 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया फेल

सिमरी प्रखंड में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया महा धरना कार्यक्रम का आयोजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा, बक्सर के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिमरी स्थित ब्लॉक में बिहार सरकार के विरुद्ध महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया। महा धरना की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला मंत्री सोनू द्विवेदी ने किया। वहां उपस्थित वक्ताओं ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्र कड़ी मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, पेपर लीक होने से उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। महागठबंधन की सरकार ने 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का घोषणा की थी, यह जुमला साबित हो रहा है। महागठबंधन की निरंकुश सरकार के वादा खिलाफ युवा मोर्चा कार्यकर्ता संघर्ष करते रहेंगे। अगर सरकार ने अपनी नियत नहीं बदली तो युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को ईट से ईट बजाने आता है। महागठबंधन सरकार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ प्रियरंजन चौबे,
अमपु राय जिला मंत्री ,अनु तिवारी सिमरी मंडल अध्यक्ष भाजपा, सोनू राय,पीयूष प्रियदर्शी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला उपाध्यक्ष सौरभ चौबे ,अक्षय ओझा,विकाश कायस्थ ,डुमरी मंडल अध्यक्ष विनय विनायक, ओम् प्रकाश पांडेय मंडल अध्यक्ष ,राहुल राय ,अजित राय , शुभम जयसवाल , पप्पू गुप्ता बिट्टू राय संतोष पांडेय अंकित त्यागी पप्पू मिश्रा कमलेश राय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button