बक्सर

मांझवारी पासी टोला एक झोपड़ी में लगी आग, अनाज, बिछावन,कपड़े,रूपये और मुर्गियां जली

सिमरी प्रखंड के मंझवारी पंचायत के ग्राम मिल्की डेरा पासी टोला में एक वृद्ध की झोपड़ी में आग लग गई। आग किन कारणों से लगी इसका पता नही चल सका है,,

TAZA SAMACHAR सिमरी प्रखंड के मंझवारी पंचायत के ग्राम मिल्की डेरा पासी टोला में एक वृद्ध की झोपड़ी में आग लग गई। आग किन कारणों से लगी इसका पता नही चल सका है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि आग असामाजिक तत्वों ने लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव निवासी रामलड्डू पासी पिता स्वर्गीय रामनगीना पासी जी की रविवार कि अहले सुबह झोपड़ी में आग लग गई। इस आगजनी में पीड़ित परिवार का सबकुछ जल चुका है। सूचना पर पहुंचे समाजसेवी कविंद्र यादव ने स्थानीय थाना और स्थानीय विधायक शंभूनाथ सिंह को इसकी सूचना दी। अगलगी में अनाज, बिछावन, कपड़े, और 3000 रुपए और 8 मुर्गिया जल गए हैं। पीड़ित अपनी इसी झोपड़ी में मुर्गियों को पालता था, और वही इसकी रोजी रोटी थी। इस घटना में पीड़ित की कई मुर्गियां भी जल गई है। पीड़ित ने जल्द से जल्द मुआवजे की मांग की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button