
ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत काजीपुर पंचायत से है जहां बीते माह दसुदी देवी पति जय किशुन चौधरी की मृत्यु सुंदरपुर मोड़ के समीप सड़क दुघर्टना में हो गई थी।
जिनके साक्ष्य जांच के आधार पर प्रखंड विकास पदाधिकारी लोकेंद्र नाथ यादव ने सोमवार को पंचायत के मुखिया इम्तियाज अंसारी के मौजूदगी में मृतका के पति जय किशुन चौधरी को पारिवारिक लाभ के तहत 20.000 बीस हजार का चेक प्रखंड कार्यालय में दिया गया । बताया जाता है कि बीते दिनांक 10/03/2025 को संध्या ई रिक्शा में सवार होकर गांव सिमरी आवश्यक कार्य से आई हुई थी । सिमरी से काजीपुर अपने गांव जा रही थी कि सुंदर पुर मोड समीप एक अज्ञात पिकअप वाहन ने विपरीत दिशा से जोरदार टक्टर मार दी और फरार हो गया । जिस घटना में दसूदी देवी की मौत हो गई थी।




