ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र से है जहां बीते माह काजीपुर पंचायत में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी । जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि पंचायत के मुखिया इम्तियाज अंसारी के मौजूदगी में मृतक की सत्यता जांच के बाद प्रखंड कार्यालय में मृतक के आश्रित नंदजी प्रसाद को नियमानुसार पारिवारिक लाभ के 20 हजार रुपए का चेक दिया गया । पंचायत के मुखिया ने बताया कि बीते माह 27/01/25 को सड़क दुघर्टना में नया भोजपुर डुमरी सड़क मार्ग पर सर्वजीत प्रसाद पिता नंन्दजी प्रसाद की अज्ञात वाहन की चपेट में आने मृत्यु हो गई थी। इसी संदर्भ में आज सिमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि कांत शर्मा के द्वारा परिवारिक लाभ के रूप में 20. हजार रुपए का चेक मृतक के आश्रित ( पिता ) नंदजी प्रसाद काजीपुर पंचायत के दुरासन गांव निवासी को दिया गया । इस दौरान मैं भी वहां मौजूद रहा।




