मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत डुमरांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे
डुमरांव में शहीद पार्क पर शहीदों को याद करते हुए उनके प्रतिमा पर फूल माला से माल्यार्पण कर वीर शहीदों को किया नमन

ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल का है जहां-आज मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शहीद स्मारक पार्क में पहुंचे भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शहीदों को याद करके उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया . जिस कार्यक्रम के उपरांत एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बक्सर के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने किया . इस दौरान शाहिद के परिवारों को अश्विनी चौबे के द्वारा अंग वस्त्र एवं माला से सम्मानित किया गया . कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले करोड़ों वीरों व वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए शुरू हुआ ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान जन-जन का अभियान बन चुका है . देश की मिट्टी, उनकी वीरता की अटूट विरासत को समेट कर भविष्य के लिए प्रेरणादायी नींव रखने का कार्य करती है . देशभर के गाँवों से एकत्रित की गयी मिट्टी से राष्ट्रगौरव व एकता के प्रतीक के रूप में ‘अमृत वाटिका’ के निर्माण के लिए डुमरांव में ‘अमृत कलश यात्रा’ का शुभारंभ किया गया है . वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह लोकसभा प्रभारी अनिल स्वामी नगर अध्यक्ष चुनमुन वर्मा शीला त्रिवेदी प्रतिभा सिंह सतेन्द्र कुंवर इंद्रजीत बहादुर सिंह उर्फ चुन्नू से श्रीमन नारायण पाठक बबलू पाठक युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष धनंजय पांडेय सहित कई लोगों ने . सभा को संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के नेता सोनू राय ने किया वही धन्यवाद ज्ञापन युवा भाजपा नेता दीपक यादव ने किया मौके . पर अनिल कुमार पांडेय श्याम नारायण राय हरेराम गुप्ता उदय उज्जैन राजू केशरी संजय चंद्रवंशी गोल्डेन पांडेय अभिनंदन मिश्रा पवन जायसवाल बिकेश पांडेय लक्ष्मण माली सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




