मैट्रिक में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुष्मिता कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया

समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र से है जहां केoपीo प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरी में पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुमार के सौजन्य से छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुष्मिता कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया ।

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों विद्यालय के प्रधानाचार्य उपेंद्र राय के साथ-साथ अभिभावकों और पत्रकारों को मुखिया ने फूलमाला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुमार ने बताया कि नौवीं क्लास और टॉप 10 टेन क्लास में उत्तीर्ण , प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेंडल देकर सम्मानित किया गया । इसके बाद विद्यालय में नवनिर्मित सीआरसी लाइब्रेरी का अधिकारियों ने निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं का मनोबल को बढ़ाते हुए धन्यवाद दिया । मुखिया ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिस किसी भी छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में कोई दिक्कत , समस्या होगी तो मैं उनके समस्या को देखते हुए हमेशा उनका सहयोग करने में तत्पर रहूंगा । मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री उपेंद्र राय शिक्षक दीनदयाल मिश्रा माहिर कुमार श्री रंजन कुमार श्री भगवान शर्मा राधेश्याम चौबे श्री राजू कुमार श्री शंकर कुमार श्रीमती मनीषा सिंह श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव श्री संतोष सिंह श्री देव नगर मिश्रा श्री संजय दुबे मोहम्मद इस्लाम श्री मुनी प्रसाद श्री प्रकाश पांडे श्री राहुल ओझा मोहम्मद हाफिज श्री प्रवीण कुमार चंदन मंच संचालन श्री अभिषेक कुमार प्रेम शंकर कुंवर शाहिद अन्य अभिभावक एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे ।




