बक्सर

मोटर और मोटर साइकिल चोरी के मामलों में पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नवानगर थाना क्षेत्र के रूपसागर गांव में पानी वाले मोटर और मोटर साइकिल चोरी के मामलों में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक फरार

रूपसागर में पानी वाले मोटर और बाइक चोरी के मामलों में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक फरार

ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमराव अनुमंडल अंतर्गत नवानगर थाना क्षेत्र का है । रूपसागर गांव में पानी वाले मोटर और मोटर साइकिल चोरी के मामलों में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । वहीं एक फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। डुमरांव अनुमंडल कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए , एस डी पी ओ आफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि रुपसागर निवासी अजित कुमार सिंह ने अपने गांव के बधार से पानी वाले मोटर की चोरी की जिसको लेकर नवानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दिए गए आवेदन में उसने नवानगर के ही राहुल कुमार और रितिक कुमार पर उसने शक जताया था, जिसके बाद पुलिस ने दोनो से पूछताछ की तो दोनो ने अपनी संलिप्तता स्वीकार ली। उन दोनों ने मोटर जिसे बेचा उस मुनि यादव को भी पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावे राहुल और रितिक से पूछताछ पर उन्होंने एक चोरी की मोटर साइकिल एक अन्य अभियुक्त अंकित कुमार से खरीदने की बात उन्होंने कही। उक्त चोरी की मोटरसाइकिल उन दोनो के मित्र सुमंत कुमार के पास थी, पुलिस ने सुमंत को गिरफ्तार कर लिया जबकि अभियुक्त अंकित फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button