युवा कांग्रेस के मशाल जुलूस में बड़ा बवाल
केंद्र सरकार और बिहार सरकार के विरोध में निकला मशाल जुलुस

ताजा समाचार बिहार के पटना से है जहां- युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में केंद्र सरकार और बिहार सरकार के विरोध में। कदाकत आश्रम से बांस घाट स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की समाधि स्थल तक मशाल जुलूस निकाल गया। कार्यकताओं ने बताया कि पूर्व से अब तक युवा केन्द्र सरकार और बिहार सरकार द्वारा लोगों से किए वादों को पूरा नहीं करने को लेकर जिला युवा कांग्रेस के द्वारा शुक्रवार की शाम शहर की सड़कों पर विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से निकला और चित्तरंजन रोड होते हुए शहर की मुख्य सड़कों पर पैदल मार्च कर विरोध जताया। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस ने अनियत्रित्र भीड़ को तीतर बितर कर कांग्रेस अध्यक्ष को हिरासत में लिया कुछ दूर आगे ले जाने के बाद युवा कांग्रेस को पुलिस ने किया डिटेन किया।




