Uncategorizedबक्सरबिहार
रक्तदान मानव कल्याण का एक सबसे बड़ा धर्म : डीएम

ताजा समाचार बक्सर जिले से है जहां सोमवार को 35 वें जिला स्थापना दिवस के अवसर पर समाहरणालय बक्सर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने रक्तदान कर जिले वासियों को इस महादान में अपनी सहभागिता हेतु अपील किया ।

जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि रक्तदान मानव कल्याण का एक सबसे बड़ा धर्म है। वही डुमरांव अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी ने संयुक्त रूप से केक काटकर बक्सर जिले का 35वें स्थापना दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया । और जिले वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए एक दूसरे को के खिलाकर खुशियों का इजहार किया गया ।




