Uncategorized

रघुनाथपुर ट्रेन दुर्घटना में मृतक के परिजनों को डीएम ने दिया चार-चार लाख रुपए का चेक

घायल लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे जिला पदाधिकारी व अन्य विभिन्न आपदा विभाग के कर्मचारी

माननीय मुख्यमंत्री बिहार के निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पुराना सदर अस्पताल) सिविल लाइन बक्सर में रघुनाथपुर रेल हादसे में 03 मृतक के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपदा रिस्पांस कोष से 400000.00 (चार लाख) रूपये की दुर्घटना अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की गई।
मृतक उषा भंडारी एवं आकृति भंडारी के आश्रित उषा भंडारी के पति दीपक भंडारी को 800000.00 (आठ लाख) रूपये की राशि और मृतक अबू जायद के आश्रित माता खुर्शेदा बेगम के नाम से मृतक के ममेरे भाई जफरूल इस्लाम को 400000.00 (चार लाख) रूपये का राशि प्रदान दी गई।
मृतक नरेंद्र कुमार के आश्रित के आने पर 400000.00 (चार लाख) रूपये का चेक जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा प्रदान किया जाएगा। नरेंद्र कुमार के आश्रित राजस्थान से बक्सर के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
सभी मृतक के आश्रितों को तत्काल मृत्यु प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button