बक्सर

राजपुर विधान सभा में इंडिया गठबंधन समर्थित उम्मीदवार सुधाकर सिंह का खुला कार्यालय

राजद के जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

ताजा समाचार बक्सर लोकसभा क्षेत्र से है । जहां इंडिया महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी श्री सुधाकर सिंह का राजापुर विधानसभा का राजापुर में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन बक्सर राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष श्री शेषनाथ सिंह ने स्थानीय विधायक श्री विश्वनाथ राम की उपस्थिति किए।इस कार्यक्रम में पुर्व मंत्रि श्री छेदी लाल राम, बिहार प्रदेश राष्ट्रिय जनता दल झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह राजपुर विधानसभा प्रभारी श्री संतोष कुमार भारती, जिला मीडिया प्रभारी राजद हरेंद्र कुमार सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष श्री उमेश कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीमति पूजा कुमारी, राजद के वरिष्ट नेता श्री अनिल कुमार सिंह, नागेश्वर सिंह, रामनाथ, शिरंग सिंह, राजू यादव, बनवारी यादव मुख्य रूप से उपस्थिति रहे। अपने उद्घाटन संबोधन में जिला अध्यक्ष ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि अब कुछ भी जरूरत पड़ने पर आप लोग को बक्सर कार्यलय नही जाना पड़ेगा, सब संसाधन यही से मिल जाएगा। जो इण्डिया महागठबंधन के जो घोषणा पत्र जारी किया गया है उसको गांव गांव जा कर घर घर बताएं। हमारी सरकार बनेगी तो मोदी की तरह झूठ की गारंटी नहीं तेजास्वी की तरह सच की गारंटी होगी । जिस प्रकार से बिहार में 17 माह के समय मिलते ही 5लाख नौकरी और चार लाख पचास हजार मास्टर को राज्य कर्मी का दर्जा दिया। अनुबंधित कर्मचारियों को मानदेय बढ़ाया। उसी प्रकार जो घोषणा पत्र जारी किया गया है।उसको लागू किया जाएगा।
आशय की जानकारी
जारीकर्ता हरेंद्र कुमार सिंह,राजद मीडिया प्रभारी बक्सर ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button