बक्सरबिहार

लालू प्रसाद यादव के नामांकन पर बक्सर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना

ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर

लालू प्रसाद यादव के नामांकन पर बक्सर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना

ताजा समाचार – राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक और गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले श्री लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में हर्ष का माहौल देखा गया।

बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभूनाथ सिंह यादव, सिमरी प्रखंड अध्यक्ष अमीरी लाल यादव, राजद आपदा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंगद सिंह यादव, युवा नेता अंगद सिंह (बलिहार), खरहाटार पंचायत के मुखिया राजेश कुमार, और चक्की पंचायत के सरपंच डॉक्टर टूना सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने श्री लालू प्रसाद यादव को शुभकामनाएं दीं।

सभी ने लालू प्रसाद यादव के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके नेतृत्व को देश के गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने आशा जताई कि लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

प्रदेश कार्यालय में नामांकन के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button