शराब कारोबारी की कार ने पुलिसकर्मियों को रौंदा दारोगा की मौत
घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना पुल के पास की है. बताया जाता है दरअसल पुलिस को शराब की खेप ढोए जाने की गुप्त सूचना मिली थी,

बिग ब्रेकिंग :- बिहार के बेगूसराय में शराब तस्करों द्वारा वाहन से कुचलने से दारोगा खमास चौधरी की हुई मौत.फैली सनसनी वहीं इस घटना में दो होमगार्ड के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना पुल के पास की है. बताया जाता है दरअसल पुलिस को शराब की खेप ढोए जाने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसको पकड़ने के लिए पुलिस खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार आल्टो कार ने पुलिस को देखते ही अपनी रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस कर्मियों को रौंदते हुए निकल गई. इस घटना में दो होमगार्ड के जवान घायल हुए हैं. इस हादसे में एएसआई खमास चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक खमास चौधरी नावकोठी थाना में पदस्थापित थे. वहीं घायल जवान को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटना के तुरंत बाद बखरी एसडीपीओ और नावकोठी सीआई और एसएचओ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए हैं. बखरी एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम बना दी गई है. आल्टो गाड़ी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है.




