शहीद सैनिकों की याद में सैनिक संघ ने रखा दो मिनट का मौन

ताजा समाचार बक्सर जिले के शहीद स्मॉर्क का है जहां सैनिक संघ बक्सर के जाबाज सैनिकों द्वारा जम्मू कश्मीर में शहीद दो अधिकारी , एक रायफल मैन और पुलिस के एक डी एस पी साहब के शहीद होने पर दो मिनट का मौन धारण किया गया । और पाकिस्तान के खिलाफ एक हुंकार भी भरा गया । सैनिकों ने एक आवाज में कहा की हमारी भारत सरकार के द्वारा कड़ा रुख नहीं अपनाने के कारण ही हमारे देश में भेजे गए आतंक वादियों द्वारा हमारे जाबाज सैनिक शहीद होते जा रहे और हमारे नेतागण मात्र चंद पलों के लिए अपने घड़ियाली आंसू बहाते जा रहे हैं । यह तभी संभव हो रहा है की आज किसी भी मंत्री का बेटा सेना में भर्ती नही है अन्यथा ये लोग सैनिकों के दर्द को जरूर समझते ।सैनिक संघ बक्सर भारतीय सेना की तरफ से मांग करता है की अगर हमारे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जी वाकई में हर रोज कोई न कोई बिल लाते रहते हैं तो एक बिल और लाइए की जब तक कोई भी व्यक्ति सेना में अपनी पांच साल तक नौकरी नहीं करेगा उसे एम पी या विधायक की सीट नही दी जाएगी ।तभी ये हम सैनिकों की दर्द समझेंगे । साथ ही साथ सैनिकों ने मांग की माननीय प्रधान मंत्री जी अब इंतजार न करते हुए आर पार की लड़ाई का आदेश दें । बड़े दुःख के साथ कहना है की अभी तक प्रधान मंत्री जी और रक्षा मंत्री जी की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है । जब तक इन पाकिस्तानियों को इनके घर में घुसकर नही मारा जाएगा तब तक ये बाज नही आएंगे । iभारत माता की जय , वीर शहीद अमर रहे और भारतीय सेना का अपमान नही सहेंगे , नही सहेंगे , नही सहेंगे के नारे लगाए गए।
मौके पर
कैप्टन बी एन पांडेय, सूबेदार विद्या सागर चौबे, कैप्टन श्री निवास, सूबेदार मेजर जे पी सिंह, लेफ्टिनेंट आर बी ओझा, सूबेदार मेजर आर बी सिंह, कैप्टन संजय पाठक, कैप्टन धर्म राज सिंह, पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट अशोक उपाध्याय , सूबेदार राजेंद्र चौबे, नायब सूबेदार भरत मिश्रा, हवलदार रवि कांत राय, सूबेदार हरे राम ओझा, नायब सूबेदार एल बी राय, नायब सूबेदार गणेश सिंह, नायब सूबेदार तारा बाबू, नायब सूबेदार धर्म राज त्रिपाठी, नायक आर एम राय, हवलदार जनार्दन सिंह, नायब सूबेदार सुरेश यादव, नायब सूबेदार डी के दुबे, नायक के के उपाध्याय, सूबेदार जंग बहादुर सिंह,




